पलामू: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. जहां डकैती कांड में शामिल पांच शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना 30 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है, जब मेला घूमकर लौट रहे एक युवक का मोबाइल मंदेया ओवरब्रिज के पास हथियार के बल पर लूट लिया गया था.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी और मानवीय आधार पर छापेमारी करते हुए पांचो अपराधियों को दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल, सोलह मोबाइल फोन, एक ल्यूमिनस बैटरी, एक गैस सिलेंडर, एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है.
गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात डब्लू प्रसाद साव भी शामिल है, जिसका आपराधिक इतिहास कई जिलों में फैला हुआ है. यह वही अपराधी है जो छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में पांच करोड़ की सोना लूटकांड में शामिल रहा है. अन्य आरोपियों में सुशील यादव उर्फ छोटू, रितेश पासवान, छोटू कुमार उर्फ बाबा और ओमप्रकाश कुमार का नाम शामिल है. ये सभी आरोपी लूट, चोरी और हथियारबंदी जैसी घटनाओं में पहले भी संलिप्त रहे हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
