पाकुड़: जिला के लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. सोने- चांदी की दुकान में काम करने वाला एक कारीगर ही चोर निकला. पुलिस ने उसके घर से चोरी किए गए 140 ग्राम चांदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है.


सदर एसडीपीओ दयानंद आजाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 14 अगस्त को लिट्टीपाड़ा चौक स्थित रवि कुमार वर्मा की सोने- चांदी की दुकान से कारीगर संजीत मढैया ने चोरी की थी. आरोपी ने दुकान से 140 ग्राम चांदी और रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन चुरा लिया था.
इस घटना की लिखित शिकायत दुकान मालिक ने 21 अगस्त को लिट्टीपाड़ा थाना में दर्ज कराई थी. शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और मामले की जांच शुरू हुई.
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी संजीत मढैया को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर दराज मठ स्थित उसके घर से बक्से में छिपाकर रखी गई चोरी की चांदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए. इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
