पाकुड़: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना अंतर्गत तालडीह गणपुरा गांव के समीप एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था. शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मृतका के सिर पर चोट के निशान थे. एसपी पाकुड़ के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई.

अनुसंधान के क्रम में मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी महिला के रूप में हुई. जांच में पाया गया कि मृतका का संबंध महेशपुर थाना क्षेत्र के रतन मंडल से था जिसने मृतका से विवाह किया था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतका और रतन मंडल के बीच विवाद चल रहा था.
06 सितम्बर को दोनों तालडीह गांव की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में विवाद बढ़ गया. रतन मंडल ने मृतका पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया. गहन जांच के बाद 11 सितम्बर को पुलिस ने मुख्य आरोपी रतन मंडल को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी से खून से सना कपड़ा, चप्पल एवं अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं. एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा है और मामले की गहन जांच की जा रही है.
निधि द्विवेदी (एसपी- पाकुड़)

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
