पाकुड़: सिद्धू- कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी के अंतर्गत केकेएम कॉलेज परिसर स्थित बीएड कॉलेज में फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों ने शनिवार को अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी. छात्रों ने बीएड अकादमी भवन के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. छात्र नेता कमल मुर्मू ने कहा कि संथाल परगना के पिछड़े क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश छात्रों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, ऐसे में फीस बढ़ोतरी से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी.

कमल मुर्मू ने बताया कि पहले भी फीस बढ़ोतरी का विरोध किया गया था, जिसके बाद इसे वापस ले लिया गया था, लेकिन अब दोबारा फीस बढ़ा दी गई है. छात्रों के अनुसार जब तक फीस बढ़ोतरी वापस नहीं ली जाएगी, तब तक तालाबंदी जारी रहेगी. तालाबंदी के कारण नामांकन कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

बीएड विभाग के अध्यक्ष महबूब आलम ने बताया कि दो साल की बीएड कोर्स की फीस 88 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख 30 हजार रुपए कर दी गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फीस बढ़ोतरी सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा की गई है और नामांकन की अंतिम तिथि 20 सितंबर तय की गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
