पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. पाकुड़िया थाना क्षेत्र के आज़ाद मोड़ पर वायरल वीडियो में देखा गया कि एक चबूतरे पर सऊदी अरब का राष्ट्रीय झंडा लहरा रहा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त इलाके में किसी विदेशी देश का झंडा लहराना न केवल असामान्य है, बल्कि यह देश की संप्रभुता और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला भी है.

घटना सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोग इसपर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे. खास बात यह है कि यह स्थान पुलिस थाना के बेहद करीब है, बावजूद इसके लंबे समय तक किसी की नजर नहीं पड़ना प्रशासनिक लापरवाही की ओर संकेत करता है.
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और झंडे को तुरंत हटा दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि झंडा किसने और किस उद्देश्य से लगाया. गहन जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और मामले की जांच के दौरान धैर्य बनाए रखें. घटना ने सुरक्षा और सतर्कता के महत्व पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
