पाकुड़: जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सिमलोंग ओपी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र से आरोपी को धरदबोचा.

एसडीपीओ दयानंद आजाद ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना 9 अक्टूबर को हुई थी, जब सिमलोंग ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया था. घटना के बाद पीड़िता के परिजन ने थाना कांड संख्या 57/25 दर्ज कराई थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की. टीम का नेतृत्व एसडीपीओ पाकुड़ ने किया, जिसमें सिमलोंग ओपी प्रभारी अरविंद कुमार राय, सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार पाठक, हवलदार रॉकी कच्छप, हेमलाल किस्कू और आरक्षी मणिभूषण हांसदा शामिल थे.
गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचनाओं के आधार पर छानबीन शुरू की. छापेमारी कर प्राथमिक अभियुक्त मंजू मड़ैया उर्फ राजेश मड़ैया को साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है.
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नाबालिग के परिजनों ने राहत की सांस ली है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
