पाकुड़: मुहर्रम को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को अंबेडकर चौक पर मॉकड्रिल किया इस दौरान उपद्रवियों एवं असमाजिक तत्वों से निपटने को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया. मॉकड्रिल के दौरान उपद्रवियों से निपटने एव विधि- व्यवस्था व शांति व्यवस्था बहाली को लेकर की जाने वाली निरोधात्मक कारवाई का प्रदर्शन पुलिस अधिकारी व जवानों ने किया.


विज्ञापन
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद के नेतृत्व में की गयी मॉकड्रिल में थाना प्रभारी प्रयाग राज, सार्जेंट खुशीलाल महतो के अलावे दर्जनों जवान शामिल रहे. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस- प्रशासन की पूरी तैयारी है. अशांति फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा.

विज्ञापन
