पाकुड़: जिला के महेशपुर थाना क्षेत्र के बुधार पोखर कैनाल से 2 सितंबर को बरामद महिला शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मृतका की पहचान ललिता मरांडी के रूप में हुई है. जांच के बाद पुलिस ने हत्या में संलिप्त आरोपी विजय हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 18 अगस्त 2025 की रात किसी विवाद के बाद उसने ललिता मरांडी की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था. जानकारी के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है.
पुलिस ने आरोपी के पास से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस मामले का खुलासा किया गया. महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का पर्दाफाश किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
