पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. संदीप कुमार पाल रोज की तरह अपनी पत्नी को बाइक से स्वास्थ्य उपकेंद्र ले जा रहे थे. रास्ते में अचानक उनकी पत्नी की नजर बाइक की सीट के नीचे पड़ी तो वह डर के मारे तुरंत कूद पड़ीं. सीट के ठीक नीचे एक जहरीला करैत सांप कुंडली मारकर बैठा था.

पत्नी ने घबराकर संदीप को इसकी जानकारी दी. जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी और सीट के नीचे झांका, वे भी सन्न रह गए. मौत जैसे उनके साथ सफर कर रही थी. उन्होंने तुरंत वन विभाग के कर्मचारी अशराफुल शेख को खबर दी.
थोड़ी ही देर में अशराफुल शेख घटनास्थल पर पहुंचे और सतर्कता से बाइक की सीट हटाकर सांप को बाहर निकाला. इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और राहत की सांस ली.
अशराफुल शेख ने ग्रामीणों से कहा कि सांप पर्यावरण और इकोसिस्टम के लिए बेहद जरूरी हैं. बारिश के मौसम में उनके घरों और गाड़ियों में दिखना आम बात है. ऐसे में घबराने या सांप को मारने की बजाय विशेषज्ञों को बुलाना चाहिए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
