पाकुड़: मालगोदाम रोड स्थित जर्जर बीड़ी श्रमिक अस्पताल परिसर में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 2.28 ग्राम) और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ और एसडीपीओ के निर्देश पर प्रभारी अंचल निरीक्षक शंभु शरण दत्त (दण्डाधिकारी) के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया था.

छापेमारी के दौरान युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिन्टु शेख (28), निवासी किताझोर, थाना नगर, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों की संलिप्तता कबूल की है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
गौरतलब है कि हाल ही में नगर थाना क्षेत्र से आलम शेख नामक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें भी मिन्टु शेख की संलिप्तता सामने आई थी. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, प्रभारी अंचल निरीक्षक शंभु शरण दत्त, पुअनि. दिलीप बास्की, पुअनि. अभिषेक कुमार, आरक्षी कुन्दन कुमार, अंकित कुमार, गंगा सागर और टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
