पाकुड़: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत दर्जनों टोटो ऑटो चालकों ने नगर परिषद के टोल टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में पाकुड़- हिरणपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जाम मोहनपुर मोड़ के पास लगाया गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

सड़क जाम कर रहे चालकों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा अचानक टोटो ऑटो का प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया गया है. उन्होंने कहा कि आसपास के जिलों में जहां प्रवेश शुल्क 30 रुपये लिया जाता है, वहीं पाकुड़ में 66 रुपये वसूले जा रहे हैं, जो उनके लिए देना संभव नहीं है.
चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि टोल टैक्स वसूली करने वाले कर्मचारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं, जिससे आक्रोश और बढ़ गया. इसके बाद सभी चालक एकजुट होकर सड़क पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टोटो चालकों को समझा- बुझाकर शांत कराया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटाया गया और आवागमन फिर से बहाल किया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
