पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में रविवार को झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी के रूप में की गई है.

ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय लोग खेत की ओर जा रहे थे तभी झाड़ियों में शव पड़ा देख शोर मचाया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना पाकर हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी गई है. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. हिरणपुर पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया होगा. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

