जमशेदपुर: विश्व पर्यटन दिवस- 2025 के अवसर पर पर्यटन निदेशक के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश के आलोक में जिला खेल कार्यालय द्वारा सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

25 सितंबर को बच्चों के लिए ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस यूनिट एवं मास कम्यूनिकेशन विभाग के कुल 40 विद्यार्थियों ने सहभागिता की. ट्रैकिंग प्रतियोगिता में तनवीर खान प्रथम और निशा द्वितीय स्थान पर रहे. एम.डी. सरफराज को ट्रैकिंग नियमों में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
26 सितंबर को करीम सिटी कॉलेज में चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. चित्रांकन प्रतियोगिता में श्रुति मंडल, रोशनी रानी शाह एवं पूजा गोराई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. भाषण प्रतियोगिता में आयुष अस्थाना ने प्रथम एवं नंदनी दत्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
27 सितंबर को घाटशिला स्थित बुरुडीह डैम में साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें बुरुडीह डैम समिति एवं पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको शामिल हुए. इस अवसर पर पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थलों को अपने घर की तरह साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया.
कार्यक्रमों के समापन उपरांत आज उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, जिला पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना रहा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
