पटना: बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) में रविवार को मेडिकल छात्रों का महाकुंभ ‘समन्वय-2025’ आयोजित किया गया. इस शैक्षणिक महाकुंभ में बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पड़ोसी देश नेपाल से आए लगभग 300 मेडिकल छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की. यह आयोजन चिकित्सा शिक्षा में सहयोग और संवाद का उत्कृष्ट उदाहरण बना.

कार्यक्रम में छात्रों ने सूचरिंग और कास्टिंग सहित विभिन्न चिकित्सा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया. आयोजन में वक्ताओं ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक कॉन्क्लेव छात्रों के सर्वांगीण विकास और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं.
वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य एक संवेदनशील और सक्षम चिकित्सक तैयार करना है और ‘समन्वय-2025’ इस दिशा में एक मील का पत्थर है. उन्होंने इसे छात्रों के नेतृत्व विकास और टीम वर्क क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए भी महत्वपूर्ण पहल बताया.

