सरायकेला: जिले के नीमडीह थाना पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि ग्राम झिमडी के पास बहने वाली नदी से कुछ स्थानीय बालू माफिया अवैध रूप से ट्रैक्टर के माध्यम से बालू का उत्खनन कर रहे हैं. सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस द्वारा मौके पर छापेमारी की गई.

विज्ञापन
छापेमारी के दौरान नदी की ओर ट्रैक्टर जाने वाले अस्थायी रास्ते को JCB मशीन से काटकर पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया.
थाना प्रभारी संतन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवैध कार्य में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
