नीमडीह: सरायकेला- खरसावां जिला के नीमडीह थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आए व्यक्ति का नाम गुरुपदो महतो है और वह चांडिल के रसुनिया का रहने वाला है.

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गुरुपदो अपनी मोटरसाइकिल में करीब 12 लीटर शराब लेकर जा रहा था, इसी दौरान पातकमकोचा के समीप से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस शराब कारोबारी से पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन

