चांडिल: सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के हेंसालोंग गांव में एक 36 वर्षीय महिला के साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश आया है. मामले की जानकारी मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है. जानकारी देते हुए नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि हेंसालोंग गांव में एक 36 वर्षीय महिला के साथ गांव एवं अगल- बगल के दो तीन लड़कों द्वारा 16 नवंबर को पास के जंगल में सामूहिक दुष्कर्म करने के पश्चात प्राय मृत स्थिति में छोड़ दिया गया था. जिसे परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया 21 नवंबर को पीड़िता के परिजनों द्वारा नीमडीह थाना में लिखित शिकायत कर मामला दर्ज कराया गया. थाना प्रभारी ने बताया मामले के अनुसंधान किया जा रहा है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


