नीमडीह: गुरुवार को नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने ग्राम मुरु स्थित नदी किनारे एक महुआ शराब की अवैध भट्ठी को ध्वस्त कर दिया.

विज्ञापन
पुलिस ने मौके से कुल 50 किलोग्राम जावा महुआ जब्त कर उसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया. अवैध महुआ शराब की इस भट्ठी के संचालक की पहचान की जा रही है. पुलिस ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
