कुकड़ू (Bidhyut Mahato) सरायकेला- खरसावां जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत हेवेन गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव बरामद किया गया. हेवेन के पास रेलवे ट्रैक पर समय करीब 11.05 बजे एक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 45 वर्ष हेवेन गांव के पास रेलवे ट्रेक पोल सं0- 299/ 6-7 के पास बरामद किया गया.
बताया जा रहा है कि ट्रैन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है. शव कटकर क्षत- विक्षत हो गया है. शव की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त में जुटी गयी है. नीमडीह थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. हालांकि शव की पहचान नही हो पाई है. उन्होंने कहा कि शव की पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है.
वहीं रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव की खबर मिलते ही आस- पास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए. ग्रामीणों भी शव की पहचान के लिए प्रयासरत हैं. हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.
विज्ञापन


