कांड्रा (बिपिन वार्ष्णेय) नीलांचल वर्कस यूनियन का चुनाव गुरुवार को चुनाव अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला द्वारा अधिकृत नियुक्त दण्डाधिकारी सुनील कुमार चौधरी प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, गम्हरिया की देख- रेख में एवं निर्वाचन अधिकारी कृष्णा लोहार द्वारा सम्पन्न कराया गया.

16 सदस्यीय टीम के लिए 18 वर्कस ने चुनाव में हिस्सा लिया था. वहीं इस चुनाव में 198 वर्करों ने अपना मतदान किया. नवनिर्वाचित सदस्यों में बुजलु मडल, गुरुचरण मंडल, रोहिना मंडल, श्रीकांत गोप, विवेक कुमार पाठक, तपन प्रमाणिक, रामेश्वर मंडल, संतोष मंडल, गुरबा मंडल, गोपाल प्रमाणिक, मंगल मंडल, अभिराम मंडल, नारायन टूडू, दिलीप कुमार हेम्ब्रम, सुनील टूडू, गणेश किस्कु ने जीत हासिल की.
आपको बताते चले कि इससे पहले मंगलवार को विभिन्न पदो मे अध्यक्ष राम हांसदा, महामंत्री तपन कुमार मंडल, उपाध्यक्ष राजा टुडू, सह सचिव भीम माझी व कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर मंडल निर्विरोध चुने गए थे.

Exploring world
