जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के केंद्रीय सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदनमोहन सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि और अन्य अधिकारियों- कर्मचारियों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की. शोकसभा में कुलाधिपति ने कहा, “ईश्वर झारखंड के दिवंगत नेता की आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दे. शिबू सोरेन जी के आदर्श, संघर्ष और विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे.” कुलाधिपति के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सभी संस्थानों में एक दिन के लिए शैक्षणिक और प्रशासनिक अवकाश घोषित किया गया है.

विज्ञापन
