जमशेदपुर: राखामाइंस स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के सभागार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ.

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ स्कूल के संस्थापक मदन मोहन सिंह उपस्थित रहे. उनके साथ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा, डॉ. आर. एन. शर्मा, सदस्य तनवीर आलम, पोखारी स्कूल की प्रिंसिपल वाई ज्योति लक्ष्मी, हल्दीपोखर स्कूल के प्रिंसिपल अवधेश कुमार शर्मा तथा राखामाइंस की प्रिंसिपल वाई मांगा लक्ष्मी मौजूद रहीं.
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया. समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य सतीश झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों और आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

