चक्रधरपुर/ Ashish kumar verma रेलवे क्षेत्र के साऊथ वेस्ट इंस्टीट्यूट का हॉल अब नेताजी सुभाष ऑडिटोरियम के नाम से जाना जायेगा. इंस्टीट्यूट का विकास अब तक़रीबन 2.5 करोड़ के लागत से होगी मौका सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन एनके मीणा के तबादले को लेकर आयोजित विदाई समारोह का था. इस दौरान नेताजी की नयी प्रतिमा का अनावरण हुआ और एनके मीणा ने जाते जाते इंस्टीट्यूट के विकास को लेकर सौगात भी दे गए.


साऊथ वेस्ट इंस्टीट्यूट में चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन एनके मीणा के तबादले पर एक विदाई समारोह का साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट के सदस्यों द्वारा आयोजित की गयी. विदाई समारोह में एनके मीणा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया और शिलापट्ट का अनावरण कर सुभाष चन्द्र बोस की नवनिर्मित प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान सभी ने एक एक कर प्रतिमा के सामने फुल माला चढ़ाये और नेताजी को याद किया. इस मौके पर एनके मीणा की धर्मपत्नी और उनके बच्चे भी मौजूद रहे.

