आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए गुरुवार का दिन खास रहा. जहां नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह की डॉक्टर पुत्री श्वेता सिंह ने इसी मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया.

इस खबर के बाद पूरे संस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने इसे परिवार और संस्थान दोनों के लिए गर्व का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि अस्पताल की कुशल चिकित्सक टीम ने सफल प्रसव कराया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी स्वयं डॉक्टर हैं और चाहतीं तो अन्य किसी अस्पताल में भी प्रसव करा सकती थीं, लेकिन उन्होंने अपने ही अस्पताल को चुना ताकि लोगों को यह संदेश मिले कि यहां अत्याधुनिक सुविधाएं और सुरक्षित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध है.
मदन मोहन सिंह ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सफल प्रसव के लिए बधाई दी और इसी समर्पण के साथ अन्य मरीजों की सेवा करते रहने की अपील की.

