सरायकेला: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. जिले भर के पत्रकारों ने कार्यक्रम में शामिल होकर “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर गंभीर चर्चा की.

कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि बदलते दौर में मीडिया की भूमिका लगातार चुनौतीपूर्ण होती जा रही है. सोशल मीडिया के प्रभाव, फेक न्यूज़ और गुमराह करने वाली सूचनाओं के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता को बनाए रखना आज सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने पत्रकारों को भ्रामक सूचनाओं की पहचान, सत्यापन और तथ्यों की शुद्धता पर काम करने के लिए प्रेरित किया.
समारोह में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह और महासचिव प्रमोद सिंह ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने पत्रकारिता की मूल भावना, प्रेस की स्वतंत्रता और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों के महत्व पर जोर दिया. वरिष्ठ पत्रकार शचिंद्र दास, प्रताप मिश्रा संतोष कुमार, उपेन महतो और हिमांशु गोप ने भी फील्ड रिपोर्टिंग की चुनौतियों और बदलते मीडिया परिदृश्य पर अपने अनुभव साझा किए.
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि फेक न्यूज़ पर नियंत्रण, तथ्य आधारित पत्रकारिता और मीडिया की साख को मजबूत करना समय की मांग है.
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय साव, विपिन वार्ष्णेय, संतोष साहू, लखींद्र नायक, के. दुर्गा राव, दीपक महतो, पारस होता, लालबहादुर शास्त्री, मनीष कुमार, विश्वरूप पांडा, सुमित सिंह, बलराम पांडा, अभय मिश्रा, मधुसूदन सिंह, परमेश्वर साव, खगेंद्र चंद्र महतो, बाणेश्वर महतो, रबि सेन, विकास ठाकुर, कल्याण चंद्र पात्रो, सुधीर कुंभकार, सचिन मिश्रा, चंद्रशेखर शर्मा, दयाल लायक, शिवनाथ महतो, जगबंधु महतो, विभागीय कर्मी नंदन उपाध्याय, शोभा उपाध्याय सहित कई पत्रकार उपस्थित थे.

