जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा. इस दिन जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, प्रशिक्षण केन्द्रों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और किशोरों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी. वहीं छूटे हुए बच्चों के लिए 19 सितंबर को मॉप अप दिवस आयोजित किया जाएगा.

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने की. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत पांडा, जिला शिक्षा पदाधिकारी आशीष पांडेय, एमओआईसी, सीडीपीओ समेत कई विभागीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि इस अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के 5,69,393 बच्चों और किशोरों को दवा खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है. उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर और पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है. नियमित अंतराल पर अल्बेंडाजोल का सेवन कर डिवार्मिंग से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है.
उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने कहा कि बच्चों के समग्र स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग और एनजीओ के बीच आपसी समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि लक्षित वर्ग तक दवा पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए. इस अभियान में एएनएम, सहिया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
