चांडिल/ Bikash Thakur प्रखंड के खुंटी स्थित नरसिंह इस्पात लिमिटेड कंपनी परिसर में गुरुवार को सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद, असहाय महिला एवं पुरुषों के बीच कुल 700 कंबलों का वितरण किया गया. कंबल वितरण मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो के हाथों संपन्न हुआ.

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि बढ़ती ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को कंबल मिलने से काफी राहत मिलेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ठंड से बचाव के लिए कंबल का नियमित उपयोग करें. विधायक ने यह भी कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न रहे.

कार्यक्रम के दौरान नरसिंह इस्पात लिमिटेड के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की गई. कंपनी प्रबंधन ने बताया कि सीएसआर गतिविधियों के तहत आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे.
कंबल वितरण कार्यक्रम में चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार, जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, खूंटी पंचायत के मुखिया सुखराम बेसरा, मुसरीबेरा ग्राम प्रधान ज्ञान चंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, श्रीकांत महतो, राहुल वर्मा, आईआर एस एम सिंह, एचआर हेड अनुप कुमार साहू, हरे कृष्ण झा, लम्बोदर महतो, हरे कृष्ण रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

