मुजफ्फरपुर: जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामा निषाद ने गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही. आपको बता दें कि रामा निषाद मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं और उन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था.

इस सीट से पहले भाजपा के रामसूरत राय विधायक थे, लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर रामा निषाद को उम्मीदवार बनाया है. नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए रामा निषाद ने कहा, “भाजपा मेरा पुराना परिवार रहा है. मैं पहले भी भाजपा के साथ थी और अब फिर उसी परिवार में लौटी हूं.”
रामसूरत राय को लेकर उन्होंने कहा, “वो मेरे बड़े भैया हैं. जब वे चुनाव लड़ रहे थे, तब मैंने उनकी मदद की थी. अब मैं चुनाव लड़ रही हूं, तो वे मेरी मदद करेंगे. रामा निषाद ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सम्मान दिया है और वे पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से काम करेंगी. उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
