रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी शनिवार को अपने परिवार संग प्राचीन सोलहभुजी मां दिऊड़ी मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा- अर्चना की. इस दौरान धौनी की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर में भारी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे.

विज्ञापन
धौनी के पहुंचते ही मंदिर परिसर ‘धौनी…धौनी’ के नारों से गूंज उठा. प्रशंसकों में अपने चहेते क्रिकेटर के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने का भारी उत्साह देखा गया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुंडू डीएसपी और बुंडू एसडीएम खुद कमान संभाले हुए थे. पूजा- अर्चना के पश्चात धौनी कुछ समय तक मंदिर परिसर में रुके और माता का आशीर्वाद लेकर रांची के लिए रवाना हो गए.

विज्ञापन
