लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत के पुत्र शाश्वत सिद्धार्थ थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होने वाले पांचवें अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले शाश्वत सिद्धार्थ के पिता सुखदेव भगत लोहरदगा से कांग्रेस सांसद हैं और माता अनुपमा भगत पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं.

जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि आदिवासी समुदाय से आने वाले एक युवक को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. यह सम्मेलन 21 और 22 अगस्त को बैंकॉक में आयोजित होगा जिसमें संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे.
इस अवसर पर शाश्वत सिद्धार्थ ने कहा कि वे भारत और झारखंड में युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने, समावेशी विकास, शिक्षा और आदिवासी युवाओं के नेतृत्व पर अपने विचार रखेंगे. साथ ही वे इस मंच पर युवाओं को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
