आदित्यपुर: सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी गुरुवार को आदित्यपुर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली.


विज्ञापन
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई. खासकर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र और पूरे कोल्हान इलाके में बढ़ते प्रदूषण तथा मजदूरों की समस्याओं को लेकर गंभीर बातचीत की गई.
इस अवसर पर सांसद ने पूर्व विधायक के भतीजे अंकुर सिंह को आदित्यपुर नगर निगम का उप महापौर निर्वाचित होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की. मुलाकात के दौरान सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, नवीन सिंह, जगदीश नारायण चौबे समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
