मोतिहारी/ Arzoo Bakhsh बिहार में महागठबंधन के दिग्गज नेताओं की वोटर अधिकार यात्रा इन दिनों जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को यात्रा के 12वें दिन पूर्वी चंपारण जिले के ढाका पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपने अनोखे अंदाज में नेताओं का स्वागत किया.

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने लगभग पांच घंटे के परिश्रम से मात्र तीन सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अद्भुत तस्वीर उकेरी. साथ ही उन्होंने पत्ते पर “वेलकम टू चंपारण” लिखकर अपने कला के माध्यम से इन दिग्गज नेताओं का अभिनंदन किया.

मधुरेंद्र ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी बिहार की धरती पर कोई बड़े मेहमान आते हैं, तब वे अपनी कलाकृतियों के जरिए उनका स्वागत एवं सम्मान करते हैं. उनकी यह पत्ता कलाकृति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही.
गौरतलब है कि इस यात्रा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता लगातार बिहार की सड़कों पर उतर कर जनता से संवाद कर रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
