चांडिल/ Afroz Mallik आज जमशेदपुर समेत कपाली के इलाकों में मोहर्रम का तीसरा दिन तिजा पूरे अकीदत, एहतराम और गमगीन माहौल में मनाया गया. इस मौके पर अकीदतमंदों ने इमामबाड़ों और कर्बला में जमा होकर हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके जानिसार साथियों की शहादत को याद किया.

विज्ञापन
सुबह से ही इमामबाड़ों में मजलिसें हुईं. जहां उलेमा-ए-कराम ने कर्बला की कुर्बानियों पर तकरीर की. उन्होंने लोगों को हक और इंसाफ के रास्ते पर चलने की सीख दी. मजलिस के दौरान या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. समाजसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग रहा. जिससे पूरे इलाके में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा.

विज्ञापन
