चांडिल/ Vikash Thakur विधायक सविता महतो ने सोमवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में विधायक योजना के तहत लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पांच पीसीसी सड़कों का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया.

विधायक ने बताया कि विभिन्न गांवों में करीब 400- 400 फीट लंबी सड़कों का निर्माण कराया गया है. काशीडीह, जूरगुटांड़, ईचाडीह, शीशीटांड़ और कूदा गांव में कुल पांच सड़कों का निर्माण हुआ है. इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी.
उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं ग्रामीणों की मांग के आधार पर स्वीकृत की गई हैं. सड़क निर्माण से गांवों के विकास को नई गति मिलेगी. कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

