ईचागढ़: प्रखंड क्षेत्र के चीमटिया गांव निवासी कामरेड सह पूर्व मुखिया स्वर्गीय विजय महतो के श्राद्धक्रम में रविवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया.

विधायक सविता महतो ने कहा कि स्व. विजय महतो एक कर्मठ, संघर्षशील और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे. समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल दें.
इस क्रम में विधायक सविता महतो चांडिल निवासी दारा मंडल की पत्नी स्व. रिंकू मंडल के श्राद्धक्रम में भी शामिल हुईं और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की.
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अभय यादव, काला चांद सहित स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

