जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सिदगोड़ा मेन रोड, 28 नंबर के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों की तत्काल मदद की. विधायक ने घायलों को अपनी गाड़ी से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया और वहां तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराया.

बताया जा रहा है कि विधायक पूर्णिमा दास साहू एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थीं. इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त लोगों को देखा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और बिना देर किए घायलों को अपने वाहन से एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचीं.
अस्पताल पहुंचने के बाद विधायक ने एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक से फोन पर बात कर घायलों के त्वरित उपचार की व्यवस्था करवाई. इस दौरान उन्होंने एमजीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर भी चिंता जताई. विधायक ने कहा कि अस्पताल में बुनियादी नागरिक सुविधाओं का गंभीर अभाव है. पर्याप्त व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं हैं और जो हैं, वे भी जर्जर हालत में हैं.
विधायक पूर्णिमा दास साहू ने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में झारखंड सरकार की लापरवाही और सौतेले रवैये के कारण एमजीएम अस्पताल की स्थिति बदतर हुई है. उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर कोल्हान की आम जनता पर पड़ रहा है, जो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
