पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी से नाबालिग लड़की को काम दिलाने के बहाने तमिलनाडु ले जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्टेशन रोड से लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू किया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को थाना लाकर पूछताछ की.

इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग को रोजगार दिलाने के बहाने दूसरे राज्य ले जाने की साजिश थी.
महिला पुलिस पदाधिकारी मोनोती कुमारी बुधवार को सुबह करीब 11:30 बजे जिला बाल कल्याण केंद्र पहुंचीं. उन्होंने नाबालिग लड़की और उसकी मां का बयान दर्ज किया. इसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के माध्यम से लड़की को उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि कहीं इसके पीछे मानव तस्करी का गिरोह तो सक्रिय नहीं है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और नाबालिगों को झांसा देकर बाहर ले जाने वालों पर कठोर कानूनी प्रावधान लागू किए जाएंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
