सरायकेला: झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का मंगलवार प्रातः निधन हो गया. उनके निधन से परिवार सहित समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है.

परिजनों के अनुसार, दिवंगत माता का पार्थिव शरीर आज शाम 5:00 बजे तक उनके पैतृक निवास ढाकामोड़, बांका पहुंचेगा. वहीं कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया जाएगा.
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
