आदित्यपुर: आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में कोल्हान परिक्षेत्र में अपनी अलग पहचान बन चुके मेडिट्रिन सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ने मंगलवार को डॉक्टर्स डे के मौके पर अपना दसवां स्थापना दिवस भी मनाया. इस दौरान अस्पताल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने ही दी.

अपने संबोधन में अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर राजीव पिल्लई ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी. साथ ही अस्पताल के दस वर्षों के सफर को बेहद ही यादगार और प्रभावशाली बताया. उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा जगत में बेहद ही चुनौतियां एवं जटिलताएं हैं. बावजूद, इसके मेडिट्रिना प्रबंधन ने अपने मरीजो को बेहतर एवं गुणवत्ता युक्त चिकित्सकीय सेवा मुहैया कराई है जो यहां के डॉक्टरों की सेवा भाव को दर्शाता है. यहां के डॉक्टरों ने अपनी प्रतिबद्धता से कई जटिल रोगों का उपचार कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है. यहां सभी प्रकार के रोगियों का इलाज उच्च तकनीक एवं कुशल डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है. मेडिट्रिन ग्रुप पूरे देश में अपनी बेहतर और गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सेवा के लिए अपनी अलग पहचान बन चुका है. उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में भी मेडिट्रीना ग्रुप अपने उच्च मानकों पर खरा उतरने का प्रयास करेगा. मौके पर डॉक्टर पार्थो चौधरी, डॉ. बीएस राव सहित अस्पताल के तमाम चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.
निवर्तमान वार्ड पार्षद ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 की निवर्तमान वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने सभी चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए उन्हें डॉक्टर डे की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की वजह से आज हम सभी सुरक्षित हैं. डॉक्टरों को आधुनिक युग में भगवान की संज्ञा दी गई है. हम सभी को डॉक्टरों का सम्मान करना चाहिए.

