जमशेदपुर: टाटा स्टील की ओर से शनिवार को मीडियाकर्मियों के लिए विशेष गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया. बेल्डीह गोल्फ ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से पुटिंग इवेंट कराया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और एकाग्रता का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला.

पुटिंग इवेंट में दैनिक भास्कर डिजिटल के पत्रकार गंगधर पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, नानक सरदार ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया.
प्रतियोगिता के समापन पर टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से मीडियाकर्मियों के बीच आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है.

