चांडिल/ Parmeshwar Gorai श्री श्री मां मनसा पूजा कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अताड़ गांव में भव्य पूजा का आयोजन किया गया. मंगलवार की रात ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो अताड ग्राम में आयोजित पूजा पंडाल पहुंचे. जहां उन्होंने मां मनसा की प्रतिमा के आगे पूजा- अर्चना कर माथा टेका और झारखंडवासियों की सुख- शांति की कामना की.

पूजा के उपरांत, पूजा कमेटी द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर प्रसिद्ध गायक कुंदन सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ से समां बांध दिया और श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में भोग वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया.
पूरे आयोजन में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. आयोजन में कमेटी अध्यक्ष एवं समाजसेवी नयन कैवर्तो, प्रदीप कैवर्तो, सचिव किष्टी कैवर्तो, दुलाल कैवर्तो, कोषाध्यक्ष शिव वरुण कैवर्तो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. श्रद्धा और उत्साह के बीच मां मनसा की पूजा विधिवत संपन्न हुई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
