सरायकेला: छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक सह सलाहकार सदस्य राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के मनोज कुमार चौधरी ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर स्मार पत्र सौंपा. इसके जरिए उन्होंने 1961 में स्थापित संस्थान राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला को व्यवस्थित करने, छोटे- छोटे बच्चों को प्रोजेक्ट द्वारा प्रशिक्षण देने, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निदेशक सहित अन्य रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति करवाने, संविदा के आधार पर योग्य गुरु (नृत्य शिक्षक, वाद्य यंत्र शिक्षक, पोशाक, मुखौटा निर्माण एवं अंग भरण प्रशिक्षकों) की नियुक्ति कराने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने का एवं काशी साहू विश्वविद्यालय में छऊ से संबंधित पढ़ाई शुरू करवाने का आग्रह किया.

इसी कड़ी में श्री चौधरी कला संस्कृति निदेशक आसिफ एकराम से भी मुलाकात की और छऊ के विकास को लेकर सहयोग मांगा. उन्होंने बताया कि महामहिम एवं विभागीय निदेशक के साथ साकारात्मक वार्ता हुई, उम्मीद है मुलाकात के परिणाम जल्द मिलेंगे. उन्होंने बताया कि सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन लगभग 60 से 70 कलाकार प्रतिदिन राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में नि:शुल्क सेवा दे रहे हैं. उनके प्रयासों को नमन है. श्री चौधरी उम्मीद जताई कि जल्द प्रोजेक्ट के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी.
मालूम हो कि श्री चौधरी लम्बे समय से विश्व प्रसिद्ध अमृत्य कला छऊ नृत्य कला एवं कलाकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला माहंती, सचिव सुदीप कवि एवं अन्य कलाकारों के साथ प्रयासरत हैं. उनके सामुहिक प्रयास से पहली बार जिला प्रशासन द्वारा चैत्र पर्व 2025 में अधिकतर कलाकारों को प्राथमिकता और सम्मान दिया गया. उनका भगीरथ प्रयास अब दिखने लगा है. इसी प्रयास को संबलता प्रदान करने के लिए श्री चौधरी ने राज्यपाल और विभागीय निदेशक से मुलाकात की.

