चाईबासा/ Jayant Pramanik झामुमो नेता और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है.


विज्ञापन
विधायक जगत माझी ने अपने शोक संदेश में कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य और अन्याय के खिलाफ लंबा संघर्ष किया था. उनके अथक प्रयासों और नेतृत्व की बदौलत ही अलग राज्य का सपना साकार हो सका. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु हमेशा समाज की उन्नति और बेहतरी की सोच रखते थे. उनका योगदान झारखंड कभी नहीं भुला पाएगा.
जगत माझी ने बताया कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में जब उन्होंने पहली बार दावेदारी की बात की थी, तब वे शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे थे. गुरुजी ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया था. उन्होंने कहा कि हर झारखंडवासी पर बाबा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे, यही हम सबकी कामना है.

विज्ञापन
