जमशेदपुर: नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न निकायों में प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया. स्क्रुटनी 5 फरवरी को होगी, जबकि नाम वापसी की तिथि 6 फरवरी निर्धारित है.

मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. अंतिम दिन 11 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष पर्चा दाखिल किया. महापौर पद के लिए सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाबाना बानो, शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुण्डी, काकोली माहतो, इंदिरा सुन्डी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह, अनिता देवी और सोनामुनी सोरेन ने नामांकन किया है.
जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. अंतिम दिन 4 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया. इस पद के लिए आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर और रिंकु सिंह ने नामांकन किया है.
वहीं चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इनमें संध्या रानी सरदार, चन्दना मुर्मू, सोमवारी सोरेन और शिलावती टुडू शामिल हैं.
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजर 5 फरवरी की स्क्रुटनी और 6 फरवरी को संभावित नाम वापसी पर टिकी है. चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं.

