जमशेदपुर/ Prerna Ojha जिला प्रशासन की पहल पर गोलमुरी सदर प्रखंड के किसान उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.) से जुड़ी कुल 20 महिला प्रतिनिधि मंगलवार को खूंटी स्थित मशरूम उत्पादन सह विपणन केंद्र के एक दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर गईं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार का सशक्त विकल्प बनाना और किसानों को इसके आधुनिक प्रबंधन तथा विपणन की जानकारी देना है.


भ्रमण के दौरान महिला प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी जा रही है कि खूंटी मशरूम उत्पादन केंद्र किस प्रकार समग्र गतिविधियों का संचालन करता है. ओएस्टर मशरूम की खेती और उससे बनने वाले उत्पाद में अपनाई जाने वाली आधुनिक पद्धतियां, प्रसंस्करण व्यवस्था और विपणन प्रणाली पर विस्तार से बताया जा रहा है. साथ ही बेहतर बाजार प्रबंधन की प्रक्रिया और आधुनिक तकनीक के उपयोग की विधि भी समझाई जा रही है.
अधिकारियों ने बताया कि यदि जमशेदपुर सदर प्रखंड इस मॉडल को अपनाता है तो खूंटी मशरूम उत्पादन केंद्र की ओर से तकनीकी और संस्थागत सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
