सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के
राजनगर प्रखंड अंतर्गत आदिवासी हो मार्शल क्लब, चाडरी द्वारा पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मागे बौतर पर्व मनाया गया. कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता एवं समाजसेवी राकेश सतपथी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए.

इस अवसर पर पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई और समाज की सुख- समृद्धि की कामना की गई. अपने संबोधन में राकेश सतपथी ने कहा कि मागे बौतर पर्व आदिवासी संस्कृति और परंपरा की पहचान है. ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना को बल मिलता है. उन्होंने युवाओं से अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की अपील की.

कार्यक्रम में देउरी बकेस्वर बांकीरा, ग्राम प्रधान वासुदेव महतो, वार्ड सदस्य जगन्नाथ टुडू, धनिराम महतो, राजाराम महतो, मोहन गुन्दुवा, लालसिंह गुन्दुवा, सुनील बांकीरा, तुंगिर गुन्दुवा, विजय गुन्दुवा सहित क्लब के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे. पूरे आयोजन के दौरान पारंपरिक नृत्य- संगीत और सामूहिक सहभागिता ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया.

