पटना: भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के औपचारिक रूप से पदभार संभालने के बाद उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी हैं.

इसी क्रम में भारत के चर्चित इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने नितिन नवीन को बेहद अनोखे और रचनात्मक अंदाज में बधाई दी है. मधुरेंद्र कुमार ने मात्र तीन सेंटीमीटर लंबे हरे पीपल के पत्ते पर नितिन नवीन की शानदार तस्वीर उकेर कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं. इस विशेष कलाकृति को तैयार करने में उन्होंने करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत की है.
video
मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि लीफ आर्ट एक बेहद सूक्ष्म और दुर्लभ कला है, जिसमें अत्यंत धैर्य और एकाग्रता की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि यह कलाकृति नितिन नवीन के नए दायित्व के प्रति सम्मान और शुभेच्छा का प्रतीक है. पीपल के पत्ते पर बनाई गई यह अनूठी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. राजनीतिक जगत से लेकर कला प्रेमियों तक, सभी लोग मधुरेंद्र कुमार की इस रचनात्मक पहल की सराहना कर रहे हैं. कला के माध्यम से दी गई यह बधाई स्थानीय स्तर से निकलकर राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गई है.
बाईट
मधुरेन्द्र (इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट)

