मधुपुर/ Md. Aslam प्रखंड अंतर्गत पथरोल स्थित कालीधाम के संकट मोचन धाम मंदिर में बुधवार को अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर दीपोत्सव, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी गोतम पाठक द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ से की गई. इसके बाद दीपोत्सव के माध्यम से पूरे मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया.
भजन संध्या में भजन गायक उपेंद्र रवानी, उपेंद्र दास और गोपाल यादव ने प्रभु श्रीराम और बजरंगबली की भक्ति में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए. संगीत कलाकार जटाशंकर राउत, सुरेंद्र दास, शैलेश पाठक, महेंद्र तिवारी, संतोष पांडेय और दिनेश दास ने अपने मधुर संगीत से भक्तों को भावविभोर कर दिया.
मंदिर प्रबंधन ने बताया कि पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि से प्रारंभ हुआ यह उत्सव तीन दिनों तक चलेगा और पूर्णिमा तक जारी रहेगा. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संकट मोचन धाम मंदिर में प्रतिमाह पूर्णिमा के दिन भक्तों के सहयोग से नियमित रूप से भजन संध्या और खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है.
इस अवसर पर महेंद्र तिवारी, संतोष पांडेय, शैलेश पाठक, मन्नू पाठक, अमरनाथ पाठक, महेंद्र शर्मा, राम पाठक, मनोज कुमार, अरुण मोदी, किशुन साह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. कार्यक्रम की सफलता में मंदिर कमेटी के माधो मंडल, उपेंद्र रवानी, सुरेंद्र दास, बबलू रवानी, अजय रवानी, दिनेश दास, नरेश रजवार, पांचू शर्मा, कारू रवानी, राजकिशोर, गुणधार मंडल, महेंद्र विश्वकर्मा, कामदेव रवानी, जग्गू रवानी, सुशील सिंह, कामदेव महतो, गुड़ा पंडित, उमा रवानी, बलदेव रवानी, रवि रवानी, राजेश रवानी, मनोज यादव, जटाशंकर राउत, हीरो यादव सहित सभी ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग रहा.

