मधुपुर/ Md. Aslam नगर परिषद ने कड़ाके की ठंड और शीत लहर को देखते हुए राहत कार्य तेज कर दिया है. नगर परिषद प्रशासक सुरेंद्र किस्कु के नेतृत्व में असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण किया गया.

सुरेंद्र किस्कु ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में ठंड से बचाव के लिए लगातार कंबल वितरण और अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है.
प्रमुख चौक- चौराहों, बस स्टैंड, स्टेशन परिसर और झुग्गी- झोपड़ी क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठिठुरने को मजबूर न हो. कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली. स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और कहा कि यह पहल ठंड के इस कठिन समय में गरीबों और असहायों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है.
मौके पर राजेश कुमार, मनोहर दास, अजय कुमार, मेराज रब्बानी, मोहम्मद मंसूर आलम, संजय कुमार, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद नवाज शहीद समेत दर्जनों नगर परिषद कर्मी उपस्थित थे.

