देवघर/ Md Aslam जिले के मधुपुर खो-खो क्लब की खिलाड़ी अनन्या कुमारी का चयन 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य टीम में किया गया है. यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित होगी.

अनन्या के चयन से मधुपुर सहित पूरे देवघर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है. जिला कोच ने बताया कि चयनित खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

इस अवसर पर मधुपुर खो-खो क्लब सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. सभी खिलाड़ी आज शाम 5 बजे हटिया रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे.
समारोह में कोच अंकित सिन्हा, मनीष शर्मा, सूरज प्रसाद, गौरव यादव, राकेश कुमार, आलोक कुमार सहित अभिभावक मौजूद रहे और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

